Jyestha maas 2024: हिंदू धर्म में सभी माह का अपना अलग महत्व है। माह के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हाल ही में वैशाख माह के सभी त्योहारों को बड़े धूमधाम से मनाया गया है। ऐसे में हर कोई ज्येष्ठ मास में आने वाले त्योहार के बारे में जानना चाहता है। पंचांग के अनुसार 24 मई 2024, शुक्रवार से ज्येष्ठ माह आरंभ हो रहा है। यह माह भीषण गर्मी और लू के लिए जाना जाता है।
ज्येष्ठ मास में कई महत्वपूर्ण पर्व ऐसे हैं, जो इस महीने को बेहद शुभ बनाते हैं। इस माह के स्वामी मंगल ग्रह है। यह महीना विष्णु जी और बजरंगबली का प्रिय मास है। यही नहीं इसी महीने में न्याय के देवता शनि देव का जन्म हुआ था, इसलिए इस माह में उनकी पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे ही कई अन्य व्रत- त्योहार इस महीने में आने वाले है। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।