फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: 5 या 6 सितंबर कब है हरतालिका तीज? यहां जानिए सही तारीख और मुहूर्त

Wed, 04 Sep 2024 01:08 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो 5 और 6 सितंबर दोनों दिन है। ऐसे में हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में काफी दुविधा है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज की सही तारीख और पूजा मुहूर्त क्या है...
विज्ञापन
Hartalika Teej 2023 Upay - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hartalika Teej 2024 Date And Time In HIndi: भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। अखंड सौभाग्य के लिए मनाई जाने वाली हरतालिका तीज को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि इस साल ये व्रत 5 सितंबर को है या 6 सितंबर को? दरअसल, हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो 5 और 6 सितंबर दोनों दिन है। ऐसे में हरतालिका तीज की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में काफी दुविधा है। जिन लोगों को व्रत रखना है जैसे सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां, उनके लिए हरतालिका तीज की सही तिथि जानना बहुत आवश्यक है।  ऐसे में आइए जानते हैं हरतालिका तीज की सही तारीख और पूजा मुहूर्त क्या है...

विज्ञापन


क्या है हरतालिका तीज की सही तारीख?
पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और इस साल तृतीया तिथि 5 सितंबर दोपहर 12:21 बजे से लेकर 6 सितंबर को दोपहर 3:01 बजे तक रहेगी। ऐसे में व्रत के लिए उदया तिथि की गणना की जाती है। उदया तिथि का मतलब है सूर्योदय के समय की तिथि।

इस आधार पर देखें तो 5 सितंबर को सूर्योदय सुबह 6:01 बजे होगा और उस समय भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि होगी, जबकि तीज व्रत तृतीया तिथि में होगी। सूर्योदय 6 सितंबर को 6:02 बजे होगा और उस समय ही तृतीया तिथि विद्यमान होगी। इसलिए हरतालिका तीज 6 सितंबर यानी शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन


हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त
हरतालिका तीज वाले दिन 6 सितंबर को पूजा का मुहूर्त सुबह 06:02 बजे से 08:33 मिनट तक है। इस समय में व्रती महिलाएं पूजा न कर पाएं, तो वह शाम को सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल शुरू होने पर भी कर सकती हैं। इस दिन सूर्यास्त का समय 06:36 बजे बताया गया है। इस समय व्रती महिलाएं समूह में बैठकर हरतालिका तीज की व्रत कथा सुनती हैं। हरतालिका तीज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 बजे से दोपहर 12:44 मिनट तक है।

हरतालिका तीज 2024 दिन का चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: सुबह में 06:02 बजे से 07:36 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह में 07:36 बजे से 09:10 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह में 09:10 बजे से 10:45 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: दोपहर में 12:19 बजे से 01:53 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: शाम में 05:02 बजे से 06:36 बजे तक

हरतालिका तीज 2024 अशुभ समय
हरतालिका तीज की पूजा राहुकाल में कभी न करें। उस दिन राहुकाल सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें