इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज
- फोटो : अमर उजाला
कब है हरियाली तीज ?
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7 बजकर 42 मिनट पर होगी, वहीं 7 अगस्त 2024 को रात 10 बजे इसका समापन होगा।
पहली बार व्रत रख रही हैं तो ध्यान रखें ये बातें
अगर आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं, तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हरियाली तीज पर मेहंदी का विशेष महत्व होता है। नवविवाहित महिलाओं के लिए यह वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। मेहंदी लगाने से हाथों की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही यह शुभ भी माना जाता है। हरियाली जीवन, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन नवविवाहित महिलाओं को हरे रंग की साड़ी पहननी चाहिए। हरियाली तीज के दिन 16 शृगार करके ही माता पार्वती की पूजा करें। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। नवविवाहित महिलाओं को इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ ही तीज की कथा जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Hariyali Teej 2024: इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त