Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म में सुहागिनों से जुड़ें सभी व्रत और त्योहार को बेहद खास माना जाता है। इन उपवासों को रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इनमें हरियाली तीज को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ये व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा का विधान है। सावन और चातुर्मास का संयोग होने के कारण भगवान शिव की पूजा के लिए ये दिन बेहद शुभ है। बता दें, चातुर्मास में पूरी सृष्टि का संचालन शंकर जी के हाथों में होता है।
इस साल 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन परिघ योग, शिव योग और रवि योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में शिव-पार्वती के जोड़े की आराधना करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है। वहीं पूजा को हमेशा सही सामग्री के साथ करना चाहिए, इससे सपूंर्ण फल की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में आइए हरियाली तीज की पूजन सामग्रियों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।