फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2021 Wishes: तीज के त्योहार को बनाएं खास, शुभकामना संदेश के जरिए दें हरियाली तीज की बधाईयां

Wed, 11 Aug 2021 10:09 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन का त्योहार हरियाली तीज 11 अगस्त 2021 को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने का विधान है।
विज्ञापन
hariyali teej 2021: हरियाली तीज में हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र पहनने, सोलह शृंगार करने और मेहंदी रचाने का विशेष महत्व है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Happy Hariyali Teej 2021 Wishes Quotes Images Wallpapers Messages Sms Whatsapp & Facebook Status Greetings: आज तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। यह भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन का त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना के लिए उपवास रखती हैं। वहीं अविवाहित महिलाएं अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं व्रत रहते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा आराधना और आरती करती हैं। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं सजधज कर सोलह श्रृंगार करके हरियाली तीज कथा सुनती है।  ऐसे में आप भी इस हरियाली तीज के अवसर पर सखी सहेलिओं, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामना दे सकते हैं।

विज्ञापन

हरियाली तीज का त्योहार है,
गुजियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई

झूम उठते हैं दिल सभी के,
इसके गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,
बस झूलने के बहाने से…
हरियाली तीज की शुभकामनाएं

मदहोश कर देती है,
हरियाली तीज की बहार,
गाता है ये दिल झूम कर,
जब झूलूं मैं सखियों के साथ…
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

कच्ची-पक्की नीम की निम्बोली,
सावन जल्दी आयो रे,
म्हारो दिल धड़क जाए,
सावन जल्दी आयो रे…
हरियाली तीज की हार्दिक बधाई

विष्णु जी की कृपा होगी,
मिलेगा आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर हरियाली तीज,
आपको मिल जाए खुशियों की सौगात !!!

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का,
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का,
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया.
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं !

हल्की-हल्की फुहार है,
ये सावन की बहार है,
संग पिया के झूलें आओ,
आज हरियाली तीज का त्योहार है.
हैप्पी हरियाली तीज 2021 !

मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज.
हरियाली तीज की शुभकामनाएं !

मेहंदी से सजे हुए हाथ,
खनकती चूड़ियों और घेवर की मिठास.
इन सब के बीच हरियाली तीज की शुभकामनाएं !
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें