Happy Guru Nanak Jayanti 2020 Gurupurab Kartik Purnima Wishes Images Status Quotes: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मदिन मनाया जाता है। गुरु नानकदेव की जयंती को गुरु पुरब, और प्रकाश उस्सव के नाम से भी जाना जाता है। गुरु पुरब सिख धर्म के पवित्र त्योहारों में से एक है। इस बार गुरु नानक जयंती सोमवार, 30 नवंबर को मनाई जाएगी। गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान स्थित तलवंडी में हुआ था। इस जगह को ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। सिख समुदाय के लोगों के लिए इस स्थान का महत्व बहुत है। गुरु नानक देव पवित्र आत्मा, ईश्वर के सच्चे प्रतिनिधि, महापुरुष व महान धर्म प्रवर्तक थे। गुरु नानक देव जी की मृत्यु 22 सितंबर, 1539 को करतारपुर( पाकिस्तान) में हुई थी। गुरु नानक देव की मृत्यु के बाद से हर वर्ष हिंदू और सिख धर्म के अनुयायी कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन उनकी याद में प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रकाश पर्व के दिन ही हर वर्ष देव दिवाली मनाई जाती है। गुरु नानक जयंती के मौके गुरु नानक जी को याद करते हुए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को कोट्स, और संदेश भेजकर बधाईयां दे सकते हैं।
Guru Nanak Dev Jayanti 2020
खालसा मेरा रूप है खास
खालसे में ही करूं निवास
खालसा अकाल पुरख की फौज
खालसा मेरा मित्र कहाए
खालसा दे जन्मदिन दी सब को बधाई
Happy Guru Nanak Dev Jayanti 2020
इस जग की माया ने मुझको है घेरा
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा
चारों ओर मेरे दुखों का है अंधेरा छाया
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए
गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाई
वाहेगुरु का आशीष सदा मिले ऐसी कामना है हमारी
गुरु की कृपा से आएगी, घर घर में खुशहाली
Happy Guru Nanak Jayanti
गुरु नानक जयंती की बधाईयां
मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हो और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाये रखे
Happy Guru Nanak Jayanti 2020
Guru Nanak Jayanti Wishes in HIndi
सतनाम वाहे गुरु, गुरु पर्व की असीमित शुभकामनाएं
आप सभी पर वाहे गुरु की मेहर हो!
Happy Guru Nanak Jayanti
राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
वाहेगुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फ़तेह..!!
हैप्पी गुरु नानक जयंती
गुरु नानक देव जी के सद्कर्म हमे सदा दिखाएंगे राह
वाहे गुरु के ज्ञान से, सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं