फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gudi Padwa Wishes In Hindi: गुड़ी पड़वा के अवसर पर अपने दोस्तों और प्रियजन को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 09 Apr 2024 07:06 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल गुड़ी पड़वा आज 9 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस ख़ुशी के मौके पर कई लोग अपने प्रियजन को बधाई संदेश भेजते हैं।  हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप भी भेज सकते हैं।
विज्ञापन
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Happy Gudi Padwa 2024 Wishes Quotes Messages: गुड़ी पड़वा, एक हिंदू त्योहार है जो महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण क्षेत्र में व्यापक रूप से मनाया जाता है। यह पर्व बेहद उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। यह मराठी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन पर ब्रह्मांड का निर्माण किया था, जिसे गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। "गुड़ी" या "गुढ़ी" शब्द भगवान ब्रह्मा के ध्वज से जुड़ा है, जबकि "पड़वा" हिंदू कैलेंडर में प्रतिपदा तिथि को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, गुड़ी पड़वा रबी फसलों की कटाई का जश्न मनाने का समय है। इस साल गुड़ी पड़वा आज 9 अप्रैल 2024 को मनाया जा रहा है। ऐसे में इस ख़ुशी के मौके पर कई लोग अपने प्रियजन को बधाई संदेश भेजते हैं।  हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप भी भेज सकते हैं।

विज्ञापन

 

आया रे मराठी नव वर्ष आया,
खुशियों की सौगात लाया,
हँसते गाते खुशियां मनाओ,
गुड़ी पड़वा पर सबको मिठाई खिलाओ,
गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभेच्छा !
-------------xxx-------------

 सौभाग्य, धन और समृद्धि, की सौगात लाई है,
गुड़ी पड़वा पर खुशियों की बहार आयी है,
गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं !
-------------xxx-------------

चैत्राची सोनेरी पहाट,
नव्या स्वप्नाची नवी लाट नवा आरंभ नवा विश्वास,
नव्या वषाची हिच तर खरी सुरुवात,
गुढीपाढव्याच्या हार्दिक शुभेच्छा ! 

-------------xxx-------------

चारों तरफ हो खुशियां,
मीठी पूरनपोली और गुजियां,
द्वारे सजती रंगोली की सौगात
आसमान में दिखे पतंगों की बारात
मुबारक हो आपको गुड़ी पड़वा का त्योहार।
हैप्पी गुड़ी पड़वा

-------------xxx-------------

नौ दुर्गा के आगमन से सजता हैं नव वर्ष
गुड़ी के त्यौहार से खिलता है नव वर्ष
कोयल गाती है नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिन्दू नव वर्ष का शुभारम्भ।
हैप्पी गुड़ी पड़वा

-------------xxx-------------

मधुर संगीत सा साल खिले,
हर एक पल खुशियां ही खुशियां मिले,
दीया-बाती से सजाओ गुड़ी का यह पर्व,
ऐसे ही रोशन रहे मराठी नव वर्ष।
हैप्पी गुड़ी पड़वा

-------------xxx-------------

पिछली यादें गठरी में बांधकर,
करें नए साल का इंतजार।
लाएं खुशियों की बारात,
ऐसी हो गुड़ी पड़वा की शुरुआत।
हैप्पी गुड़ी पड़वा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें