गुरु गोविंद सिंह जयंती 2021: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है।
- फोटो : अमर उजाला
Guru Gobind Singh Jayanti 2021: आज यानी बुधवार 20 जनवरी को देशभर में सिख धर्म के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। इस वर्ष गुरु गोबिंद सिंह की 354वीं जयंती का प्रकाश पर्व है। सिख समुदाय इनकी जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का जन्म पौष महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म बिहार राज्य की राजधानी पटना में हुआ था। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जीवन परोपकार और त्याग का जीता जागता उदाहरण है। वे एक आध्यात्मिक गुरु थे जिन्होंने मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, एकता और समानता की सीख दी। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी धन-संपदा, राजसत्ता की प्राप्ति या यश के लिए लड़ाइयां नहीं लड़ीं। उन्होंने अन्याय, अधर्म, अत्याचार और दमन के खिलाफ लड़ाईयां लड़ी। गुरु गोविंद सिंह ने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरु पर्व के अवसर पर आइए जानते हैं गुरु गोविंद सिंह के जी अनमोल वचन, जिनसे मिलती है हमें प्रेरणा....
1- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
2- अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान करें।
3- अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
4- काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर किसी तरह की आलस्यपन न करें।
5- अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंडी होने से बचें।
6- दुश्मन का सामना करने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें, और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
7- किसी की चुगली-निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें।
8- हमेशा जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद जरूर करें।
9- खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियमित व्यायाम और घुड़सवारी की अभ्यास जरूर करें।
10- किसी भी तरह के नशे और तंबाकू का सेवन न करें।
Guru Gobind Singh Jayanti 2021: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर एक दूसरे को भेजें शुभकामना संदेश