Gupt Navratri : 5 फरवरी, मंगलवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं। गुप्त नवरात्रि की पूजा में मां दूर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के बजाय 10 महाविद्याओं की आराधना की जाती है। तंत्र पूजा के लिए गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। गुप्त नवरात्रि आषाढ़ और माघ महीने में मनाई जाती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 5 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। तंत्र और सिद्धियों की प्राप्ति करने के लिए गुप्त नवरात्रि में पूजा के दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
पूजा के दौरान सावधानियां
- गुप्त नवरात्रि में काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान चमड़े से बनी चीजें न ही खरीदना चाहिए और न ही पहनना।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- किसी भी नारी का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से माता रुष्ट हो जाती हैं।
- माता दुर्गा की आराधना के इस पर्व के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके अलावा इस दौरान बच्चों का मुंडन संस्कार भी वर्जित है।
- अगर आप गुप्त नवरात्रि के दौरान व्रत व अनुष्ठान कर रहे हैं तो आपको दिन में सोना नहीं चाहिए।
- गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को प्याज, लहसुन व मांसाहार से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।