फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव 2026: 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, कथा और छप्पन भोग का महत्व

Mon, 09 Nov 2026 06:43 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

गोवर्धन पूजा 2026 दिवाली के चौथे दिन का उत्सव है आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, भगवान कृष्ण की पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व।
विज्ञापन
govardhan puja - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Govardhan Puja 2026 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव हर वर्ष बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा दिवाली के पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव का चौथा दिन होता है। इस दिन गाय के गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा होती है।  आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, अन्नकूट का महत्व और घर पर पूजन करने की आसान विधि।

गोवर्धन पूजा 2026 कब है? 

विज्ञापन

हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष स्थान है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर शुरू होगी और 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि 10 नवंबर को सूर्योदय के समय प्रतिपदा तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए उदया तिथि की मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को की जाएगी। इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजा में सही समय पर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की आराधना करना शुभ माना जाता है। इस साल पूजा के लिए बताए गए प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • प्रातःकाल पूजा मुहूर्त: सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक।
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 से दोपहर 12:27 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 1:54 से 2:38 बजे तक।
  • सायंकाल पूजा मुहूर्त: दोपहर 3:46 से शाम 6:02 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:31 से 5:57 बजे तक।

गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है?

विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के पीछे भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी एक प्रसिद्ध धार्मिक कथा है। मान्यता के अनुसार, द्वापर युग में ब्रज के लोग देवराज इंद्र को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते थे। भगवान कृष्ण ने उन्हें समझाया कि जीवन के लिए प्रकृति, पर्वत और गौ माता का योगदान अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की इस बात से इंद्रदेव नाराज हो गए और उन्होंने ब्रज में लगातार तेज बारिश शुरू कर दी। बारिश से लोगों को बचाने के लिए श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। इसके नीचे सभी ब्रजवासी और उनके पशु सुरक्षित रहे। इसी घटना की याद में गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा शुरू हुई। यह त्योहार हमें प्रकृति का सम्मान करने, पशुओं की देखभाल करने और अन्न के महत्व को समझने का संदेश देता है।

गोवर्धन पूजा पर क्यों चढ़ता है छप्पन भोग? 
गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट मनाने की भी परंपरा है। इस अवसर पर मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण के लिए तरह-तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। इनमें मिठाइयां, फल, सब्जियां, खीर, पूड़ी, कढ़ी-चावल और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं। कई स्थानों पर भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है, जिसे छप्पन भोग कहा जाता है। अन्नकूट का अर्थ है अलग-अलग प्रकार के अन्न और पकवानों का समूह। भोग लगाने के बाद इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें