Govardhan Puja 2024: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा की जा रही है। यह पर्व भगवान कृष्ण की आराधना को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास और मनोवांछित फलों की प्राप्त होती हैं। भारत में गोवर्धन के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान मथुरा वृंदावन में इसकी अलग झलक देखने को मिलती हैं।
कहते हैं कि गोवर्धन प्रकृति की आराधना का अवसर है, जिसमें पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों की पूजा की जाती हैं। इस दिन घरों व कॉलोनियों में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती हैं, जिसकी पूजा प्रदोष काल में होती हैं। इस दौरान पूजा में गोवर्धन की आरती करने से सभी समस्याओं का निवारण होता है। ऐसे में आइए इस आरती के बारे में जानते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।