फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2024: आज गणेश जयंती के दिन करें ये उपाय, प्रसन्न होंगे गणपति बप्पा

Tue, 13 Feb 2024 10:08 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ganesh Jayanti 2024: गणेश जयंती के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने वालों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करने वाले को पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
आज गणेश जयंती के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesha Jayanti 2024: आज यानी 13 फरवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी भी कहा जाता है। वहीं दक्षिण भारतीय मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुत्र गणेश की पूजा की जाती है। गणेश जयंती के दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने वालों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करने वाले को पूरे साल शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं गणेश जयंती के कुछ उपायों के बारे में...

विज्ञापन


घर में समृद्धि के उपाय
गणेश जयंती के दिन एक कांसे की थाली लेकर उसमे चंदन से 'ॐ गं गणपतयै नम:' लिखें। इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर किसी गणेश मंदिर में दान कर दें। इससे भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

परिवार की कलह दूर करने के लिए
गणेश जी को दूर्वा बहुत प्रिय है, इसलिए इनकी कृपा पाने के लिए दूर्वा जरूर अर्पित करनी चाहिए। आज गणेश जयंती के दिन दूर्वा से प्रतीकात्मक गणेश जी बनाएं। फिर मंदिर में स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करें। इससे आपके घर में खुशहाली आती है और आपके घर की कलह दूर होती है।
विज्ञापन


बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है या बुध दोष से निवारण पाना चाहते हैं तो गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करें फिर उनकी नियमित रूप से पूजा अर्चना करें। इससे जल्द ही लाभ मिलेगा।

गणेश जी के 12 नाम की इस स्तुति का पाठ
आज यानी गणेश जयंती के दिन श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्रम् का पाठ करें। श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्रम् में भगवान गणेश के 12 नामों का वर्णन किया गया है। इस पाठ को करने से साधक के जीवन में सब कुछ मंगल होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें