फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव 2026: गणेश चतुर्थी पर जरूर करें ये आरती, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती...

Mon, 14 Sep 2026 08:58 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Ji Arti In Hindi:  आज गणेश चतुर्थी है और इसी के साथ 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत हो चुकी है। भगवान गणेश की पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। 
विज्ञापन
गणेश जी आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Ji Arti In Hindi: आज, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इसी के साथ 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर्व की शुरुआत भी हो गई है। आज के दिन घर और पांडालों में भगवान गणपति की प्रतिमा विराजित की जाएगी और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा के साथ उनके प्रिय भोग अर्पित किए जाएंगे और सुबह-शाम उनकी आरती की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ काम को करने से पहले भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। ऐसी मान्यता हैं तो भक्त भगवान गणेश की पूजा के बाद आरती करता है उनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आइए जानते हैं भगवान गणेश की आरती....

 

गणेश जी की आरती

विज्ञापन


जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

‘सूर’ श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ॥

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

14 से 25 सितंबर तक शुभ योग में गणेशोत्सव: जानिए चतुर्थी तिथि, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें