फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव में श्रीगणेश के पूजन में करें इन पत्तियों का प्रयोग, घर में आएगी अकूत संपत्ति

Tue, 23 Aug 2022 05:34 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली

सार

इस साल 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 09 सितंबर को विसर्जन होगा। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। गणेशोत्सव के दौरान श्रीगणेश पूजा के लिए कुछ विशेष पत्तियों का प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ganesh Chaturthi 2022:  इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022, बुधवार से हो रही है। ये हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने बप्पा को ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम से घर में लाते हैं। गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद बप्पा अपने धाम वापस लौट जाते हैं। इस साल 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 09 सितंबर को विसर्जन होगा। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। गणेशोत्सव के दौरान श्रीगणेश पूजा के लिए कुछ विशेष पत्तियों का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो शुभ पत्तियां जो श्री गणेश को अर्पित करनी चाहिए।  
विज्ञापन

 

गणेशोत्सव में श्रीगणेश के पूजन में करें इन पत्तियों का प्रयोग - फोटो : Pixabay
श्री गणेश को करें ये पत्तियां अर्पित 
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इन विशेष पत्तियों को अर्पित करना चाहिए। शमी, भृंगराज पत्र, बेल पत्र, दूर्वा, बेर पत्र, धतूरा पत्र, तुलसी पत्र, सेम पत्र, अपामार्ग पत्र, कण्टकारी पत्र, सिंदूर पत्र, तेजपत्ता, अगस्त्य पत्र, कनेर पत्र, केले का पत्र, आक पत्र, अर्जुन वृक्ष के पत्र, देवदार पत्र, मरुआ पत्र, कचनार पत्र, केतकी पत्र।
विज्ञापन

गणेशोत्सव में श्रीगणेश के पूजन में करें इन पत्तियों का प्रयोग - फोटो : ANI
गणेश जी को इन पत्तियों को अर्पण करने के लाभ 
गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष पत्तियों को अर्पित करना चाहिए। इन पत्तियों का उपयोग सर्वसिद्धिदायक होता है। शास्त्रों में इन पत्तियों का विशेष महत्व बताया गया है। गणेश पूजन में 21 प्रकार की पत्तियां अर्पित करनी चाहिए। ये 21 प्रकार की पत्तियां ग्रहदोषों को शांत करती है। किसी भी कार्य में आ रही बाधा को दूर करती हैं। यदि अविवाहित कन्याएं श्री गणेश को इन विभिन्न पत्तियों को श्री गणेश को अर्पण करें तो उनको जल्द ही विवेकशील, बुद्धिमान, सुंदर और समृद्ध वर की प्राप्ति होती है। इन पत्तियों को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें