13 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस साल गणेश चतुर्थी पर कई शुभ संयोग बन रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस बार गणेश चतुर्थी शुभ तिथि, नक्षत्र ,योग और वार में होने के कारण शुभ फल देने वाला होगा। इसके अलावा 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव में हर दिन एक शुभ योग बन रहा है साथ ही इस गणेश उत्सव पर एक भी क्षय तिथि नहीं होगी।
13 सितंबर को गणेश चतुर्थी स्वाती नक्षत्र के स्थिर नाम का शुभ योग से गणपति की स्थापना करने पर सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी। साथ गजकेसरी का राजयोग भी बन रहा है। 13 सितंबर से 23 सितंबर तक हर दिन शुभ योग और शुभ नक्षत्र में गणेश उत्सव रहेगा। इन 10 दिनों में अमृत,रवि, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, सर्वार्थसिद्धि, सुकर्म और धृति योग बनेगा।