फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2019: गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

Thu, 12 Sep 2019 10:28 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आज यानी 12 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है और इसी दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। गणेश जी की विदाई के साथ ही पिछले 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी का बहुत ही महत्व है। एक ओर जहां इस दिन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है तो वहीं इस अनंत चतुर्दशी का पौराणिक महत्व है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन क्यों किया जाता है। आइए जानते है विसर्जन की कहानी और अनंत चतुर्दशी का पौराणिक महत्व। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गणेश विसर्जन की यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विसर्जन क्यों
10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव के बाद गणेशजी की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जाता है। पुराणों के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश को महाभारत की कथा सुनाना आरंभ किया था। लगातार दस दिनों तक वेदव्यास आंखे बंद कर भगवान गणेश को कथा सुनाते रहे और गणेशजी उसे बिना आराम किए उसे लगातार लिखते रहे।

 
विज्ञापन

3 of 4
गणेश जी - फोटो : social media
दस दिनों के बाद जब महाभारत की कथा पूरी हुई तो वेदव्यास जी ने आंखे खोली तो देखा कि लगातार लिखते हुए गणेशजी के शरीर का तापमान काफी बढ़ गया था, तब गणेशजी के तापमान को कम करने के लिए वेदव्यास ने तालाब में गणेश जी को स्नान कराया। जिसके बाद उनके शरीर का तापमान सामान्य हुआ। जिस दिन उन्होंने गणेश जी को स्नान कराया गया था उस दिन अनंत चर्तुदशी थी इसलिए इस दिन को गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाने लगा।
विज्ञापन

4 of 4
गणेश भगवान - फोटो : अमर उजाला
गणपति विसर्जन का शुभ मुहुर्त
इस बार गणेश विसर्जन 12 सितंबर गुरुवार के दिन है। गणेश विसर्जन 12 सितंबर को सुबह 7 बजे से शुरू होकर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। इसके बाद दोपहर को 3 बजे से रात के 12  बजे तक चलेगा। अगर आप घर पर ही गणेश जी का विसर्जन करना चाहते है तो एक गमले में पानी भरकर उसमें गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करें और उसके बाद उसमें मिट्टी डालकर पौधा लगा दें, लेकिन उस गमले मे कभी तुलसी का पौधा न लगाएं क्योंकि तुलसी भगवान गणेशजी को नहीं चढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें