फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

February 2024 Vrat Tyohar List: षटतिला एकादशी से लेकर बसंत पंचमी तक, देखें सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Fri, 02 Feb 2024 01:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिन्दू पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस साल ग्रहों के गोचर के साथ कई बड़े व्रत त्योहार भी पड़ रहे हैं।  फरवरी में षटतिला एकादशी से लेकर महाशिवरात्रि जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे।
विज्ञापन
फरवरी माह के प्रमुख व्रत और त्योहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

February 2024 Vrat Tyohar List: साल का पहला महीना जनवरी अब समाप्त होने को है। कुछ दिन बाद फरवरी माह आरम्भ होने जा रहा है।  हिन्दू पंचांग के अनुसार फरवरी का महीना बेहद खास होता है क्योंकि इस साल ग्रहों के गोचर के साथ कई बड़े व्रत त्योहार भी पड़ रहे हैं।  फरवरी में षटतिला एकादशी से लेकर मासिक शिवरात्रि जैसे कई व्रत और त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं फरवरी माह पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार और साथ ही फरवरी महीने में होने वाले ग्रह गोचर के बारे में. यहाँ देखें व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट...

विज्ञापन


फरवरी माह के व्रत-त्योहार 
6 फरवरी 2024, मंगलवार, षटतिला एकादशी
7 फरवरी 2024, बुधवार, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 फरवरी 2024, गुरुवार, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024, शुक्रवार, माघ अमावस्या
13 फरवरी 2024, मंगलवार,  कुम्भ संक्रांति
14 फरवरी 2024, बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 फरवरी 2024, मंगलवार, जया एकादशी
21 फरवरी 2024, बुधवार, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 फरवरी 2024, शनिवार,  माघ पूर्णिमा व्रत
28 फरवरी 2024, बुधवार, संकष्टी चतुर्थी
=====================

फरवरी माह के गोचर 
01 फरवरी 2024 बुध का मकर राशि में गोचर
05 फरवरी 2024 मंगल का मकर राशि में गोचर
8 फरवरी, 2024 बुध मकर राशि में अस्त
11 फरवरी 2024 शनि कुंभ राशि में अस्त
12 फरवरी 2024 शुक्र का मकर राशि में गोचर
13 फरवरी 2024 सूर्य का कुंभ राशि में गोचर
20 फरवरी 2024 बुध का कुंभ राशि में गोचर

6 फरवरी 2024 (मंगलवार) - षटतिला एकादशी
इस दिन तिल का बहुत महत्व है। षटतिला एकादशी पर तिल का छह तरीके से इस्तेमाल करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ये भगवान विष्णु को समर्पित है। 

9 फरवरी 2024 (शुक्रवार) - माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या
इस अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत रखने के पीछे मान्यता है कि इससे साधक अपनी कमियों को समझकर उन्हें दूर करने की कोशिश करता है। 

14 फरवरी 2024 (बुधवार) - बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
ये त्योहार ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन पीला रंग का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें