मांगलिक कार्यों और शुभ खरीदारी के लिए अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस बार 7 मई को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को ऐसी तिथि मानी जाती है जिसमें किसी शुभ कार्य को करने के लिए मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध अबूझ मुहूर्त तिथि में शामिल है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के पीछे 4 मान्यताएं और फायदे।
- अक्षय तृतीया के दिन नई खरीदारी के लिए किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ज्योतिष के ग्रह-नक्षत्रों की भाषा में यह दिन बहुत विशेष होता है। ऐसे में इस दिन खरीदारी करने पर व्यक्ति के जीवन में सुख- समृद्धि आती है।
- ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना घर पर लाने से सोने के रूप में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आपके घर पर हमेशा के लिए निवास करने लगते है।
- इसके अलावा सोने की तुलना सूर्य से की जाती है। अक्षय तृतीया पर सूरज देवता सबसे तेज चमकता है। सोना खरीदना शक्ति और ताकत का प्रतीक माना गया है।
- सोने को हमेशा से बहुमूल्य धातु और धन- समृद्धि का प्रतीक समझा गया है। इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना गया है।
07 मई 2019, मंगलवार को अक्षय तृतीया पर अपार धन-संपदा की प्राप्ति हेतु करवाए जा रहे सामूहिक श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ से जुड़ें