Eid 2020
एक महीने के रोजा रखने का बाद उत्सव का दिन
- रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान के पाक महीने में सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखा जाता है। रोजा रखने वाले लोग सूर्योदय से पहले उठकर भोजन कर लेते हैं, इसे सहरी कहा जाता है। इसके बाद रोजा रखने वाले दिनभर कुछ भी नहीं खाते- पीते नहीं हैं। सूर्यास्त होने के बाद रोजा रखने वाले रोजा खोलते हैं, इसे इफ्तार कहा जाता है। ईद का दिन उत्सव का दिन होता है, इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाइयां देते हैं। इस बार लॅाकडाउन की वजह से घर में रहकर ही ईद मनाई जाएगी।