फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी 2026: शुभ योग में दशहरा आज, जानिए रावण दहन का शुभ मुहुर्त और कारगर उपाय

Tue, 20 Oct 2026 08:14 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आज देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है, जिसमें बिना मुहूर्त के कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। आइए जानते हैं आज रावण दहन का शुभ मुहुर्त क्या है।
विज्ञापन
विजयादशमी पर रावण दहन का समय क्या रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। विजयादशमी जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय प्राप्ति की थी, इसके अलावा मां दुर्गा ने महिषासुर को युद्ध में परास्त करते हुए उसका संहार किया था। इस कारण हर वर्ष दशहरे के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाकर उनका दहन किया जाता है। दशहरे दिन शस्त्र पूजन और शमी के पौधे की विशेष रूप से पूजा होती है। आइए जानते हैं आज के दिन रावण दहन का शुभ मुहुर्त क्या रहेगा और इससे जुड़े उपाय। 
विज्ञापन


दशहरा तिथि कब से कब तक
हिंदू पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि की शुरुआत आज 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। 

दशहरा पर विजय मुहूर्त और शस्त्र पूजना का समय 
दशहरा का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस विजय मुहूर्त में मां अपराजिता और शमी के पौधे की पूजन होगी। 
विज्ञापन


आज रावण दहन का शुभ मुहूर्त कितने बजे होगा
पंचांग के अनुसार रावण दहन हमेशा सूर्यास्त के बाद ही करने की परंपरा है। आज के दिन सूर्यास्त 5 बजकर 47 मिनट पर होगा ऐसे में इसके बाद ही रावण दहन कर सकते हैं। 

दशहरा पर करें ये उपाय
भगवान राम की स्तुति

दशहरा पर भगवान राम के दर्शन, पूजा और उनकी स्तुति करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान राम की पूजा में गुड़ और फल अर्पित करें। इस दिन श्रीराम रक्षा स्तोत्र और राम नाम का जाप करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। 

शमी के पौधे की करें पूजा 
दशहरे पर शमी के पौधे की पूजा और दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और उसके पास दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है विजयादशमी पर दीपक जलाने से कार्यो में सफलता और शत्रुओं का नाश होता है। 

मां दुर्गा की स्तुति करें
दशहरे के दिन मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन मां दुर्गा को लाल फूल जरूर अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार साहस, शक्ति और संकटों से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें