Dussehra 2020: इस साल दशहरा पर्व 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दशहरा हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। हर साल यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष कार्यों को जरूर करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन में धन, सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होता है।
- विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का विधान है। भय से मुक्ति के लिए इस दिन शस्त्रों की पूजा जरूर करें।
- दशहरा के दिन अधर्म पर धर्म की विजय के लिए इस दिन शमी के पेड़ की पूजा अवश्य करें।
- दशहरे के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न और दान दक्षिणा अवश्य दें। ऐसा करने से आपको मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- इस दिन आपको पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान राम की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- आर्थिक तरक्की के लिए दशहरे के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार इस दिन गुप्त दान अवश्य करें। लेकिन ध्यान रखें यह दान गुप्त रूप से करें।
- दशहरे के दिन यदि आपको रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो आप उसे अपने घर में लाकर अवश्य सुरक्षित रखें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- इस दिन आप मां दुर्गा के चरणों को लाल रंग के कपड़े से अवश्य पोछें और इसके बाद उस कपड़े तो अपनी तिजोरी पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की कभी कोई समस्या नहीं होगी।
- रावण दहन के बाद अपने घर के बुजुर्गों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद अवश्य लें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।
- दशहरे पर रावण दहन के बाद आपको पान अवश्य खाना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।