असत्य पर सत्य की जीत के रूप में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। यह शुभ दिन शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन आता है। इस दिन देशभर में दशहरा का उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष दशहरा या विजयादशमी का पर्व 08 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी खुशी में इस दिन को विजयादशमी यानी दशहरा के पर्व के रूप में मनाया जाता है।
दशहरा पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ- 7 अक्टूबर को दिन में 12:37 से
दशमी तिथि समाप्त- 8 अक्टूबर को दिन के 02:50 तक
रावण दहन का शुभ मुहूर्त- दिन में 02:04 से 02:50 तक
खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त- दिन में 01:17 से 03:36 तक