फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024 Laxmi Puja Time: दिवाली पर आज इस शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन, जानें आपके शहर में पूजा का समय

Thu, 31 Oct 2024 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Diwali 2024 Today Laxmi Pujan Shubh Muhurat Time:  दिवाली पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए 31 अक्तूबर 2024 को शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट तक लक्ष्मी पूजन करना सबसे अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Diwali Laxmi Pujan Shubh Muhurat: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदा। शुत्र बुद्धि विनाशशाय, दीपज्योति नमौस्तुते।।

विज्ञापन


Diwali 2024 Laxmi Pujan Shubh Muhurat Time:
आज ( गुरुवार, 31 अक्तूबर 2024) शुभ दीपावली है। दीपोत्सव का यह पर्व पांच दिनों तक चलता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस  से हो जाती है। दिवाली पर घरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश पूजन और मिट्टी के दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर घरों में दीप जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही साथ दिवाली की शाम को विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि, धन-दौलत और शांति आती है। इस वर्ष दीपावली को तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि दिवाली कब मनाई जाए 31 अक्तूबर को या फिर 01 नवंबर को। दरअसल इस बार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि दो दिन रहेगी, जिस कारण से भ्रम पैदा हुआ। लेकिन देश के अधिकांश जाने-माने वैदिक संस्थान और ज्योतिषाचार्य की राय के अनुसार दिवाली 31 अक्तूबर को मनाना ज्यादा शुभ माना गया है। इस कारण से देशभर के ज्यादातर जगहों पर 31 अक्तूबर को दिवाली मनाई जा रही है।  

हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को धन और वैभव प्रदान करने वाली माता लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था। इसलिए इस दिन दिवाली और लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न और अमावस्या तिथि पर करना सबसे अच्छा होता है।  ऐसी मान्यता है प्रदोष काल और स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा और आवहन करने पर माता लक्ष्मी साधक के घर पर अंश रूप में ठहर जाती हैं। दिवाली का उत्सव और लक्ष्मी पूजन करना तभी उत्तम रहता है जब प्रदोष से लेकर निशिथा काल तक अमावस्या तिथि रहे। 
विज्ञापन


इस वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 31 अक्तूबर को प्रदोष काल से निशिता काल तक अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी, जबकि 01 नवंबर को अमावस्या तिथि पर पूर्ण प्रदोष काल और निशिता काल का स्पर्श नहीं हो सकेगा। इस कारण से 31 अक्तूबर को दीपोत्सव पर्व और लक्ष्मी पूजन करना अच्छा रहेगा। आइए जानते है 31 अक्तूबर को दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे ज्यादा मुहूर्त किस समय रहेगा। 

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त  (31 अक्तूबर 2024)
दिवाली पर महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए सभी मुहूर्त और चौघड़िया के समय को मिलाकर 31 अक्तूबर 2024 को शाम 05 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 51 मिनट के लक्ष्मी पूजन करना सबसे अच्छा रहेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 31 अक्तूबर को प्रदोष काल की शुरुआत शाम 05 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। वहीं स्थिर वृषभ लग्न की शुरुआत शाम 06 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 05:32 से 08:51 तक

प्रदोष काल - 05:48 से 08:21

विज्ञापन

वृषभ काल - 06:35 से 08:33
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:36 से 06:02 तक
संध्या पूजा- शाम 05:36 से 06:54 तक
निशिथ काल पूजा-रात्रि 11: 39 से 12: 31 तक

आपके शहर में दिवाली लक्ष्मी-पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- नई दिल्ली 

 05:36 से 08:16 
--------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- लखनऊ

 05:23 से 08:34 
--------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- नोएडा

05:35 से 08:10
------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- चंडीगढ़

05:35 से 08:40 
--------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- जयपुर

05:44 से 08:16 
-------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- हैदराबाद

05:45 से 08:40 
 -------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- कोलकाता

05:45 से 08:53
-----------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- पटना

05:08 से 08:30
-------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- लखनऊ

05:23 से 08:20
---------------------------------
दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- मुंबई
06:57 से 08:36 
--------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- बेंगलुरु

 06:47 से 08:21 
----------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- अहमदाबाद

06:47 से 08:27
-----------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- हरिद्वार

05:30 से 08:10
--------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- मंडी

05:33 से 08:43 
-----------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- भोपाल

05:42 से 08:35
-----------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- रांची

 05:10 से 08:46 
------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- रायपुर

 05:27 से 08:23 
--------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- गुवाहाटी

05:26 से 08:20
-------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- कानपुर

05:26 से 08:25
------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- प्रयागराज

05:21 से 08:18
-----------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- आगरा

 05:34 से 08:22
---------------------------------

दिवाली लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त- मेरठ

 05:33 से 08:22 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें