Choti Diwali 2024: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 यानी आज पूरे देश में छोटी दिवाली मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। यही नहीं 16,000 महिलाओं को उसकी कैद से मुक्त भी कराया था। इस दिन उनकी आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास बना रहता है। वहीं छोटी दिवाली पर यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय भी समाप्त होता है। परंतु इस दिन कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि छोटी दिवाली पर क्या करें और क्या न करें।