Diwali 2022: इस साल दिवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है।
Diwali 2022: इस साल दिवाली का पावन पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली हिंदुओं के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर महाराज और गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के बाद ही इस उत्सव का आरंभ होता है। लोग दीए जलाते हैं, एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। वहीं कहा जाता है मां अपने जिस भक्त की भक्ति से सबसे ज्यादा प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ संकेत देती हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...
गाय है समृद्धि का प्रतीक
शकुन शास्त्र में गाय को मां माना गया है। दिवाली वाले दिन यदि आपको केसरिया रंग की गाय दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ संकेत है। ये गाय देवत्व का प्रतीक है और ये घर में समृद्धि लाती है।
विज्ञापन
उल्लू दिखा तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, इसलिए यदि दिवाली पर आपको उल्लू दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपका पूरा साल अच्छा बना रहेगा।
छिपकली भी है शुभ संकेत
दिवाली की शाम को यदि आपको छिपकली के दर्शन होते है तो ये आपके लिए अच्छा संकेत है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली को हमेशा लक्ष्मी-गणेश की पूजन के बाद छिपकली के दर्शन करने चाहिए।
बिल्ली है मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक
वैसे बिल्ली यदि रास्ता काट जाए तो यह कुछ बुरा होने का संकेत है, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली का घर में दिखना लाभदायक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।
छछूंदर के साथ होगा पैसों का आगमन
दिवाली की रात अगर आपको छछूंदर दिख जाते हैं तो ये शुभ संकेत है। शकुन शास्त्र के अनुसार, छछूंदर के साथ पैसों का भी आगमन होता है। अगर ये आपको दिख जाते हैं तो आप इनको भगाएं नहीं बल्कि उन्हें अपने रास्ते जाने दें।