Dhanteras 2025 Shopping: 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत हर वर्ष धनतेरस के त्योहार से हो जाती है। हिंदू धर्म में धनतेरस के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह पर्व धन, सुख-समृद्धि, आरोग्यता और सपन्नता का प्रतीक होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है, 18 अक्तूबर 2025 को है। धनतेरस पर घरों में दीपक जलाया जाता है साथ ही इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्म, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान होता है। धनतेरस पर सोना-चांदी, बर्तन, नए वस्त्रों की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा मिलती है, जिससे घर में धन-धान्य और सुख-सुविधाओं में इजाफा होता है। धनतेरस पर विशेष रूप से सोना-चांदी को खरीदने का विशेष महत्व होता है लेकिन अगर किसी कारण से सोना-चांदी की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो कुछ ऐसी शुभ चीजें है जिसकी खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव से घर को भर देती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें होती है शुभ।
साबुत धनिया
जो लोग धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी नहीं कर पाएं वे इस दिन साबुत धनिया को जरूर खरीदें। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर साबुत धनिया खरीदने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं। इससे घर में सुख-सुविधा और धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है। धनतेरस पर खरीदी गई इस साबुत धनिया को दिवाली की रात मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन की कोई कमी नहीं रहती।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर घर ना ले आना ये 5 चीजें, गरीबी और दरिद्रता से हो जाएंगे परेशान
हल्दी की गांठ
धनतेरस पर अगर जो लोग सोना-चांदी न खरीद सके तो इस दिन साबुत हल्दी की गांठ को खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। हल्दी की गांठ को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में प्रयोग करना बहुत ही शुभ होता है। धनतेरस के दिन हल्दी की गांठ को खरीदकर दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजन में उन्हे अर्पित करें। फिर इस हल्दी की गांठ को लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हमेशा के लिए बना रहेगा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर वाहन और संपत्ति की खरीदारी हो सकती है अशुभ, जानें कब लेना होगा शुभ
धनतेरस पर खरीदें गोमती चक्र
शास्त्रों के अनुसार, गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में धनतेरस के दिन गोमती चक्र की खरीदारी करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। जिन घरों में मां लक्ष्मी की पूजा में गोमती चक्र का प्रयोग किया जाता है, वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। धनतेरस पर गोमती चक्र खरीदने से सुख-समृद्धि और धन-दौलत में वृद्धि होती है। धनतेरस पर गोमती चक्र को खरीदकर दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा में उन्हें अर्पित करना चाहिए। फिर इसे तिजोरी या घर में जहां पैसे रखते हैं वहां पर रख देना चाहिए।
Dhanteras Shubh Muhurat 2025: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना-चांदी ? जान लें इस दिन के 3 खास मुहूर्त
शमी का पौधा
धनतेरस पर शमी के पौधे को घर पर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे जहां सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है वहीं मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी मिलती है। इससे धन और धान्य में वृद्धि होती है।
झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। झाड़ू से घर में नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी का वास घर पर बना रहता है।