Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि भगवान ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था। इस दिन सोना, चांदी व धातु को खरीदना बहुत ही शुभ होता है। इस तिथि से दिवाली पर्व की शुरुआत हो जाती है, जो अगले पांच दिनों तक चलता है।
धनतेरस शब्द का अर्थ है 'धन' और 'तेरस', यानी धन का तेरह गुना होना है। ऐसे में भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही सफलता के योग बनते हैं। इस तिथि पर बर्तन, सोना, चांदी और पीतल खरीदने की मान्यता है। लेकिन इन सभी को मुहूर्त के अनुसार ही घर लाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब मनाया जाएगा, और पूजा का मुहूर्त क्या है।