धनतेरस 2024 तिथि और मुहूर्त
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ: 29 अक्तूबर, मंगलवार, प्रातः 10 बजकर 31 मिनट पर
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त: 30 अक्तूबर , बुधवार, दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर
धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त : सायं 6 बजकर 31 मिनट से रात्रि 8 बजकर 13 मिनट तक
29 अक्तूबर को प्रदोष काल: सायं 5 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होगा और रात्रि 8 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा।
धनतेरस के दिन करें इन कुबेर मंत्रों का जाप
कुबेर मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये
धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
कुबेर धन प्राप्ति मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥
कुबेर अष्टलक्ष्मी मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥
धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर यंत्र स्थापित
धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। कुबेर यंत्र की पूजा करने से धन के देवता भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सबसे पहले कुबेर यंत्र का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद पूजा करें और ॐ कुबेराय नम: मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद आप इस कुबेर यंत्र की स्थापना अपने पूजा घर, तिजोरी या कार्यस्थल पर सकते हैं। इससे आपके धन आगमन के द्वार खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।