Dev Uthani Ekadashi 2024: कार्तिक माह हिंदू पंचांग का आठवां महीना है, जो भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित है। इस माह में दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं। हालांकि यह माह अब समाप्ति की ओर है। लेकिन उससे पहले देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, जो सभी के लिए बेहद खास है। इस दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार मास की योग निद्रा से जागते है। उनके योग निद्रा से जागने के बाद एक बार फिर घरों में शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं।
हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस बार 12 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी है। इस दिन महिलाएं घरों में गेरू से श्रीहरि की आकृति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। इस दौरान उन्हें पूरे श्रद्धा भाव के साथ स्तुति गाकर जगाया जाता है, जिससे वह प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि विष्णु जी के प्रसन्न होने से घर में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहती हैं। ऐसे में आइए देवोत्थान की पूजा के लिए इस स्तुति के बारे में जानते हैं।