फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2024: नरक चतुर्दशी की रात क्यों जलाया जाता है यम का दीपक? यहां जानें महत्व

Tue, 29 Oct 2024 04:46 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छोटी दिवाली को लोग रात के समय यम का दीपक जलाते हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी की रात यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु या किसी भी अनहोनी का खतरा टल जाता है।
विज्ञापन
छोटी दिवाली 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Choti Diwali 2024: इस साल 30 अक्तूबर को छोटी दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन भी दिवाली की ही तरह दीपक जलाने की परंपरा है। लोग रात के समय यम का दीपक जलाते हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। नरक चतुर्दशी की रात यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु या किसी भी अनहोनी का खतरा टल जाता है। इसे "यम दीपदान" भी कहा जाता है, जो कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि पर किया जाता है। इसे मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचने का उपाय भी माना जाता है। 

 

Bhai Dooj 2024 Date: 2 या 3 नवंबर कब है भाई दूज? यहां जानें सही तिथि और महत्व

विज्ञापन

क्यों जलाया जाता है यम का दीया?
नरक चतुर्दशी के दिन यम का दीपक जलाने के पीछे यह मान्यता है, कि इससे मृत्यु के भय का नाश हो जाता है और पूरे परिवार पर यमराज जी की कृपा बनी रहती है। छोटी दिवाली के दिन दीपदान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन यमराज की पूजा करने से घर का वातावरण अच्छा बना रहता है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है। 
 

Diwali 2024 Upay: दिवाली पर इन उपायों को करते ही बढ़ने लगती है आमदनी, इस बार जरूर अपनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

कब जलाया जाता है यम का दीपक?
यम का दीपक नरक चतुर्दशी की रात सूर्यास्त के बाद जलाया जाता है। इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर एक रखा जाता है। यह दीया मिट्टी का होता है। इस दीप में सरसों का तेल डालकर उसे दक्षिण दिशा की ओर रखना चाहिए। मान्यता है कि यह दीपक जलाने से यमराज प्रसन्न होते हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी आती है। 
 

Diwali 2024: दीपावली पर कौन से उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें