फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है छठ की पूजा, नोट कर लें पूजन सामग्रियां

Tue, 05 Nov 2024 10:55 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chhath Puja 2024 Samagri List: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरूआत होती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है।
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 Samagri List - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhath Puja 2024 Samagri List: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरूआत होती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इस साल 05 नवंबर से छठ के महापर्व की शुरूआत हो रही हैं, जो 08 नवंबर चक चलेगा।

छठ पर्व की शुरुआत हमेशा नहाय-खाय से की जाती है, जिसके बाद खरना की रस्म करने की परंपरा है। तीसरे दिन व्रती महिलाएं सूर्यास्त के समय नदी पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद चौथा और आखिरी दिन पर महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

 

करीब 36 घंटे तक चलने वाला यह निजला व्रत संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए रखा जाता है। कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से छठी मैया की पूजा की जाए, तो मनवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान चार दिनों तक चलने वाली पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। इससे व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए पूजन की सभी सामग्रियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छठ पूजा 2024 कैलेंडर
छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय (मंगलवार)
छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना (बुधवार)
छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024- संध्या अर्घ्य (गुरुवार)
छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य (शुक्रवार)

छठ पूजन की सामग्री 
छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की दो बड़ी-बड़ी टोकरियां 
बांस या फिर पीतल का सूप
दूध और जल का अर्घ्य देने के लिए एक लोटा  
थाली
पान
सुपारी
मिठाईयां
चावल का आटा
व्रती के लिए नए कपड़े
5 पत्तियां लगे हुए गन्ने
मूली
अदरक 
चावल
शकरकंदी
सुथनी
गेहूं का आटा
सिंदूर
घी का दीपक
शहद 
धूप 
अगरबत्ती
गुड़
ठेकुआ
हल्दी का हरा पौधा
बड़ा वाला नींबू
बहुत सारे फल 
पानी वाला नारियल 
चूल्हा
प्रसाद के लिए बर्तन
सूप

Chhath Puja 2024 Niyam: कल से छठ पूजा का महापर्व शुरू, इन नियमों का जरूर करें पालन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें