Chhath Puja 2024 Samagri List: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरूआत होती है, जिसका समापन सप्तमी तिथि को सूर्य को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। इस साल 05 नवंबर से छठ के महापर्व की शुरूआत हो रही हैं, जो 08 नवंबर चक चलेगा।
छठ पर्व की शुरुआत हमेशा नहाय-खाय से की जाती है, जिसके बाद खरना की रस्म करने की परंपरा है। तीसरे दिन व्रती महिलाएं सूर्यास्त के समय नदी पर जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। इसके बाद चौथा और आखिरी दिन पर महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
करीब 36 घंटे तक चलने वाला यह निजला व्रत संतान की लंबी उम्र और तरक्की के लिए रखा जाता है। कहते हैं कि यदि सच्चे भाव से छठी मैया की पूजा की जाए, तो मनवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान चार दिनों तक चलने वाली पूजा हमेशा संपूर्ण सामग्रियों के साथ करनी चाहिए। इससे व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए पूजन की सभी सामग्रियों के बारे में जानते हैं।