फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: छठ पूजा के दौरान गलती से भी न करें ये काम, असफल हो सकती है आपकी पूजा

Tue, 05 Nov 2024 08:17 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छठ महापर्व के दौरान शुद्धता और पवित्रता का बहुत खास महत्व होता है। इसलिए पर्व के दौरान शुद्धता का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। चार दिन की इस पूजा के दौरान कुछ गलतियां ऐसी हैं, जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। आइए जानते है छठ पूजा में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
Chhath Puja 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhath Puja 2024: चार दिनों तक मनाए जाने वाले महापर्व छठ की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है। छठ महापर्व के दौरान शुद्धता और पवित्रता का बहुत खास महत्व होता है। इसलिए पर्व के दौरान शुद्धता का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसे बेहद कठिन पर्व माना जाता है। इस पर्व में व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखते हैं। चार दिन की इस पूजा के दौरान कुछ गलतियां ऐसी हैं, जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी पूजा असफल हो सकती है और जीवन में नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते है छठ पूजा में किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन

उत्तर भारत में सबसे मुख्य पर्व छठ महापर्व को ही माना जाता है। चार दिनों तक बड़ी ही धूमधाम से छठ का पर्व मनाया जाता है। इस साल 5 नवंबर से नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरुआत हो रही है। 6 नवंबर को खरना और 7 नवंबर संध्या अर्घ वहीं 8 नवंबर उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ महापर्व की समाप्ति हो जाएगी। इन चार दिनों के दौरान शुद्धता और पवित्रता का बहुत बारीकी से ध्यान रखना होता है।
 

Chhath Puja 2024: कब है छठ पूजा? यहां देखें नहाय-खाय से लेकर ऊषा अर्घ्य तक का कैलेंडर

विज्ञापन

हजामत ना करवाएं
छठ महापर्व के चार दिनों के बीच बाल नाखून यानी हजामत की चीजें भूलकर भी नहीं करवानी चाहिए।

इन चीजों को स्पर्श न करें
इस दौरान जितने भी अस्पर्श वाली चीज हैं उनको छठ महापर्व के दौरान स्पर्श नहीं करनी चाहिए।

तामसिक भोजन न करें
अगर आपके घर में छठ व्रत हो रहा है या नहीं भी होता है, तो भी छठ महापर्व के दौरान तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
विज्ञापन


बेड पर न सोएं
छठ महापर्व के दौरान व्रती को बेड पर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपका व्रत असफल हो सकता है।

दोबारा ना पहने वस्त्र
छठ महापर्व के दौरान शुद्धता का खास ध्यान रखा जाता है ऐसे में एक वस्त्र को पहनने के बाद बिना धोए उसे दोबारा ना पहने।

मिट्टी के चूल्हे पर बनाएं खाना
छठ महापर्व में व्रती को गैस पर खाना नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान मिट्टी के चूल्हे में ही खाना बनाएं।
 

Chhath Puja 2024: छठ पूजा में क्यों किया जाता है सूप का इस्तेमाल? जानें कैसे शुरू हुई इसकी परंपरा

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):  ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें