Chhath Puja 2023: छठ पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
- फोटो : अमर उजाला।
Chhath Puja 2023 Samagri List: 17 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होने जा रहा है। इसका समापन 20 नवंंबर को होगा। पहले दिन नहाय-खाय से शुरू होकर चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद इस व्रत का समापन किया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में एक है। इस व्रत के दौरान विधि-विधान से सूर्य भगवान और छठी मइया की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व में व्रत के साथ-साथ पूजन सामग्री का भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। आइए जानते हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री के बारे में...