फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे बाद निर्जला व्रत खोला

Tue, 08 Nov 2016 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अदरक व गुड़ खाकर व्रत का पारण किया - फोटो : ओपी वाधवानी
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को कानपुर की महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। अर्घ्य देने के बाद घर पहुंची महिलाओं ने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और अदरक व गुड़़ खाकर व्रत का पारण किया। 
विज्ञापन

छठ पर्व के अंतिम दिन तड़के से ही महिलाओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। फल, फूल, पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप लेकर घाटों और कृत्रिम तालाबों पर पहुंची महिलाओं ने दीपक जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई और छठ मइया की आरती उतारी। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। उधर, रविवार देर रात घाटों पर छठ पूजा के बाद महिलाओं ने घर के आंगन में आटे की चौक डालकर छठ मइया का पाटा रख मंडप सजाया। इसके बाद रात भर छठ के गीत और भजन कार्यक्रम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें