Ashtami Navami 2026: अष्टमी-नवमी को लेकर हैं कंफ्यूजन ? जानें तिथि और कब करें कन्या पूजन
मां कालरात्रि की पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब शुंभ-निशुंभ और रक्तबीज जैसे अत्याचारी राक्षसों ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था, तब देवी ने कालरात्रि का रूप धारण किया था। कहते हैं कि, देवी का यह स्वरूप इतना प्रचंड था कि उनके प्रकोप से दुष्ट शक्तियां कांप उठीं। वहीं रक्तबीज नामक राक्षस की विशेषता यह थी कि उसके रक्त की हर बूंद से एक नया राक्षस उत्पन्न हो जाता था। ऐसे में मां कालरात्रि ने अपनी शक्ति से उसका संहार किया और उसके रक्त को धरती पर गिरने से रोक दिया। इस प्रकार उन्होंने न केवल देवताओं की रक्षा की, बल्कि पूरे संसार को भय और अधर्म से मुक्त किया। कहते हैं कि, अगर सच्चे भाव से देवी की पूजा-अर्चना की जाए, तो साधक को सभी नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती हैं।
Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
Ram Navami 2026: राम नवमी पर इन राशि वालों को होगा लाभ, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी
मां कालरात्रि की आरती
कालरात्रि जय-जय-महाकाली ।
काल के मुह से बचाने वाली ॥
दुष्ट संघारक नाम तुम्हारा ।
महाचंडी तेरा अवतार ॥
पृथ्वी और आकाश पे सारा ।
महाकाली है तेरा पसारा ॥
खडग खप्पर रखने वाली ।
दुष्टों का लहू चखने वाली ॥
कलकत्ता स्थान तुम्हारा ।
सब जगह देखूं तेरा नजारा ॥
सभी देवता सब नर-नारी ।
गावें स्तुति सभी तुम्हारी ॥
रक्तदंता और अन्नपूर्णा ।
कृपा करे तो कोई भी दुःख ना ॥
ना कोई चिंता रहे बीमारी ।
ना कोई गम ना संकट भारी ॥
उस पर कभी कष्ट ना आवें ।
महाकाली मां जिसे बचाबे ॥
तू भी भक्त प्रेम से कह ।
कालरात्रि मां तेरी जय ॥
Durga Ashtami 2026: 25 या 26 मार्च कब है दुर्गा अष्टमी और कब किया जाएगा कन्या पूजन? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat 2026: 30 या 31 मार्च कब है प्रदोष व्रत, जानें तिथि और शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।