चैत्र मास के नवरात्रि लगते ही हिन्दी नववर्ष आरम्भ हो जाता है। 18 मार्च 2018 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। इस बार नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहा है जिसे शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना जा जाता है। साथ ही इस नवरात्रि का पहला दिन रविवार को है। इन दोनों के योग में कोई भी शुभ कार्य अगर शुरू किया जाय तो काम बहुत जल्दी पूरे होते हैं। इस चैत्र नवरात्रि को अष्टमी और नवमी की तिथि दोनों दिन एक साथ पड़ रही है जिसके कारण से इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिनों की होगी। 25 मार्च को अष्टमी और नवमी की तिथि दोनो एक साथ है।
विज्ञापन
नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा शप्तसती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा के सभी नौ स्वरुपों की पूजा आराधना की जाती है। देवी मां की पाठ करते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।नवरात्रि पर भक्त मां के लिए नौ दिनों तक उपवास रखते हैं फिर अष्टमी और नवमी वाले दिन कन्या पूजन के बाद उपवास खोला जाता है। इस बार नवरात्रि 8 दिनों तक ही रहेगा। 18 मार्च से कलश की स्थापना होगी।