Chaitra Mah Vrat Tyohar 2024: आज यानी 26 मार्च 2024 से चैत्र का महीना शुरू हो रहा है। इस माह का समापन 23 अप्रैल 2024 को होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह साल का पहला महीना होता है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। धार्मिक दृष्टि से चैत्र का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने से ही वसंत ऋतु का समापन और ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है। साथ ही इस माह में कई बड़े व्रत और त्योहार भी आते हैं। हर साल की तरह इस बार भी चैत्र के महीने में नवरात्रि, राम नवमी, सोमवती अमावस्या, हनुमान जयंती, पापमोचनी एकादशी, शीतला अष्टमी, गणगौर आदि प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे। यहां देखें चैत्र माह के त्योहारों की लिस्ट...
चैत्र मास 2024 के व्रत और त्योहार
- 1 अप्रैल 2024 (सोमवार) - शीतला सप्तमी
- 2 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - शीतला अष्टमी
- 5 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) - पापमोचनी एकादशी, पंचक शुरू
- 6 अप्रैल 2024 (शनिवार) - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 7 अप्रैल 2024 (रविवार) - मासिक शिवरात्रि
- 8 अप्रैल 2024 (सोमवार) - चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
- 9 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, हिंदू नववर्ष शुरू
- 10 अप्रैल 2024 (बुधवार) - चेटी चंड
- 11 अप्रैल 2024 (गुरुवार) - गणगौर, मत्स्य जयंती
- 12 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) - विनायक चतुर्थी
- 13 अप्रैल 2024 (शनिवार) - मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष शुरू, बैसाखी
- 14 अप्रैल 2024 (रविवार) - यमुना छठ
- 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - महातारा जयंती
- 17 अप्रैल 2024 (बुधवार) - चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी, स्वामी नारायण जयंती
- 19 अप्रैल 2024 (शुक्रवार) - कामदा एकादशी
- 21 अप्रैल 2024 (रविवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल), महावीर स्वामी जयंती
- 23 अप्रैल 2024 (मंगलवार) - हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
8 अप्रैल 2024 को लगेगा सूर्य ग्रहण
8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।