Bhai Dooj 2026 Tithi Tilak Shubh Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई-बहन के अटूर प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार भाई दूज मनाया जाता है। यह त्योहार पंचदिवसीय दीपोत्सव का आखिरी पर्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए मिठाई खिलाते हुए उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भाई दूज पर बहनें जहां अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, वहीं भाई उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देता है। आइए जानते हैं भाई दूज की तिथि, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और महत्व।
भाई दूज 2026 कब है
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाने की परंपरा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज 11 नवंबर को है।
भाई दूज 2026 तिलक करने का शुभ मुहूर्त
भाई दूज 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त पर बहनें अपने भाई के माथे को तिलक करते हुए मिठाई खिला सकती हैं।
भाई दूज की पूजा-विधि
- भाई दूज पर सुबह सूर्योदय से पहले उठे और स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
- फिर भगवान विष्णु, भगवान गणेश और यमराज का स्मरण करते हुए पूजा करें।
- पूजा के दौरान सभी को रोली, अक्षत, धूप, फल-फूल, मिठाई, दीपक और नारियल अर्पित करें।
- इसके बाद भाई को शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए आसन पर बैठाएं और माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं।
- फिर भाई की आरती उतारें और उसके जीवन की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना करें।
- अंत में भाई को मिठाई खिलाएं।
भाई दूज मंत्र
गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को, गंगा-यमुना नीर बहे,
भाई भाई की आयु बढ़ें।।
येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।