फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर तिलक करते समय जरूर जाप करें ये मंत्र, भाई को मिलेगा लंबी आयु का वरदान

Tue, 10 Nov 2026 07:16 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु का कामना करती हैं। आइए जानते हैं तिलक करते समय कौन सा मंत्र बोलें।
विज्ञापन
bhai dooj 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार, 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज पर बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक करती हैं। साथ ही भाई के सुख, समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना करती हैं। भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भाई दूज पर शुभ मुहूर्त में तिलक लगाने और मंत्र जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाई दूज पर इस मंत्र के जाप करने से भाई की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भाई दूज पर कब करें भाई के माथे पर तिलक और कौन सा मंत्र बोलें। 
विज्ञापन


भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त 
द्रिक पंचांग के अनुसार, भाई दूज पर यानी बुधवार 11 नवंबर को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 10 मिनट लेकर 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में तिलक लगाने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्यता की प्राप्ति आती है। 

भाई दूज पर तिलक लगाने का मंत्र

भ्रातस्तवाग्रजाताहं भुङ्क्ष्व भक्तमिदं शुभम्।
प्रीतये यमराजस्य यमुनायाश्च गुप्तये॥


गंगा पूजे यमुना को, यमी पूजे यमराज को।
सुभद्रा पूजे कृष्ण को,
गंगा यमुना नीर बहे, मेरे भाई की आयु बढ़े॥


इस मंत्र के जाप का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंत्र का जाप करते हुए बहनें अगर भाई तो तिलक करती हैं और भोजन करवाती हैं, यमराज जी प्रसन्न होते हैं। इस मंत्र के प्रभाव से भाई को अकाल मृत्यु का भय खत्म होता है। इस मंत्र का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना के स्मरण से है। जिससे भाईयों को लंबी आयु का वरदान मिलता है। 
विज्ञापन


तिलक लगाने की विधि
  • भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने में भाई को उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुख करके तिलक करें। 
  • इसके बाद भाई के माथे पर रोली, कुमकुम और अक्षत से टीका लगाएं।
  • माथे पर तिलक लगाते समय यमराज और यमुना के मंत्रों का जाप करें।
  • इसके बाद भाई की आरती उतारें और उन्हें मीठा पान और मिठाई खिलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें