फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj Shubh Muhurat: 26 या 27 अक्तूबर, कब है भाई दूज? जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि

Wed, 26 Oct 2022 10:17 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जानें भाई को टीका लगाने का शुभ मुहूर्त और सही विधि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: भाई दूज का पर्व दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। रक्षाबंधन के बाद यह ऐसा त्योहार है जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण तिथियों को लेकर थोड़ा संशय की स्थिति बनी हुई है। इस साल कुछ लोग भाई दूज आज यानी 26 अक्तूबरऔर कुछ कल यानी 27 अक्तूबर को मना रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आइए जानते हैं भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व मंत्र-

विज्ञापन

Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा आज, जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
विज्ञापन

भाई दूज शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि आरंभ: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 02: 42 मिनट से 
द्वितीया तिथि समाप्त: 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12: 45 मिनट पर
तिलक करने का शुभ मुहूर्त: 26 अक्टूबर 2022,दोपहर 01:12 मिनट से दोपहर 03:27 मिनट तक

भाई दूज पूजा विधि-

  • स्नान आदि से निवृत्त होकर घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित कर भगवान का ध्यान करें।
  • श्री गणेश और श्री हरी विष्णु की पूजा करें
  • भाई के लिए पिसे हुए चावल से चौक बनाएं।
  • इसके बाद भाई के हाथों पर चावल का घोल लगाएं।
  • फिर भाई को तिलक लगाएं।
  • तिलक लगाने के बाद भाई की आरती उतारें।
  • अब भाई के हाथ में कलावा बांधें और उसे मिठाई खिलाएं।
  • अब उसको हाथ में नारियल दें। 
  • अब  भाई को भोजन कराएं।
  • भाई को बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरूर देना चाहिए।

विज्ञापन

बहनें इस मंत्र का जप जरूर करें-
गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें