फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchmi 2025: वसंत पंचमी पर चाहिए मां सरस्वती का आशीर्वाद? तो इन चीजों का करें दान

Sun, 26 Jan 2025 07:35 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है।
विज्ञापन
वसंत पंचमी 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही वसंत पंचमी आने वाला है, ये त्योहार मां सरस्वती की पूजा के लिए जाना जाता है। यह त्योहार अपने पीले कपड़ों, खान-पान के लिए भी जाना जाता है। लोग अपने-अपने घरों में सरस्वती मां की पूजा करते हैं। सनातन धर्म में वसंच पंचमी का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मां की पूजा करने से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है। वहीं, कम ही लोगों को पता है कि इस दिन दान देने से भी मां सरस्वती का खूब आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वसंत पंचमी के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और क्यों? आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


पढ़ाई में आ रही परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
विद्यार्थियों के लिए वसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन विद्यार्थी और बच्चे पूरे मन और श्रद्धा से सरस्वती मां की पूजा करते हैं और करियर में सफलता पाने की इच्छा जाहिर करते हैं। इस वसंत पंचमी के दिन बच्चों को अलग तरीके से सरस्वती मां की पूजा करनी चाहिए। उन्हें मोदक, फूल, मीठे चावल और पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इस तरह से पूजा कर के पढ़ाई में आ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है।

पूजा करने के साथ इन मंत्रों का करें जाप
सरस्वती पूजा के दिन आपको पूरे विधि-विधान से पूजा को करनी ही है। इसके साथ ही कुछ महत्पवूर्ण मंत्रों का भी जाप करना है। इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


पूजा के दौरान इन मंत्रों का करें जाप...

ॐ सरस्वत्यै नमः
ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः
ॐ भूर्भुवः स्वः सरस्वती देव्यै इहागच्छ इह तिष्ठ


वसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान
ज्ञान की देवी को खुश करने के लिए इस खास दिन पर कुछ चीजों का दान भी करना चाहिए। वसंत पंचमी पर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं चीजें दान करनी चाहिए। इससे किसी भी व्यक्ति के करियर में काफी उन्नति प्राप्त होती है। जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल, किताबें और पेन दान में देना शुभ माना जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें