फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीर्वाद

Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वसंत पंचमी के पावन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि एवं विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ माना जाता है। 
 
विज्ञापन
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 14 फरवरी, बुधवार के दिन वसंत पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी के पावन दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि एवं विद्या की प्राप्ति होती है। साथ ही वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के दौरान कुछ चीजों को अर्पित करने से विद्या की देवी की कृपा प्राप्त होती है। चलिए जानते हैं इस दिन मां सरस्वती को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए...

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- सरस्वती पूजा: वसंत पंचमी पर छात्र करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी विद्या और ज्ञान की देवी

पीले रंग के फूल
मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। ऐसे में इस दिन देवी सरस्वती को पीले रंग के फूल अर्पित करें। इस दिन आप मां को गेंदे और सरसों के फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन


बूंदी
वसंती पचंमी पर मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। मान्यता है कि मां सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

पीले रंग के वस्त्र
इस पावन दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है, इसलिए वसंती पचंमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें और खुद भी पीला वस्त्र पहनें।  

ये भी पढ़ें: वसंत पंचमी 2024: इस शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा, होगा भाग्योदय

सरस्वती पूजा में इन चीजों को करें शामिल
वसंती पचंमी पर मां सरस्वती पूजा के दौरान पेन और कॉपी को शामिल करना न भूलें। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से बुध की स्थिति अनुकूल होती है और बुद्धि बढ़ती है। साथ ही स्मरण शक्ति भी अच्छी हो जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें