बैसाखी पर्व (Baishakhi 2020) मुख्य रूप से किसानों का त्योहार है, जो उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है। खासकर पंजाब और हरियाणा के लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल इस पर्व की रौनक फीकी रहने वाली है। क्योंकि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉक डाउन लागू है। कृषि के अलावा यह त्योहार अन्य मान्यताओं से भी जुड़ा हुआ है। प्रति वर्ष यह वर्ष 13 या 14 अप्रैल के दिन मनाया जाता है। इस साल बैसाखी पर्व 13 अप्रैल, सोमवार को है।