फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baglamukhi Jayanti 2021: बगलामुखी जयंती पर इन मंत्रों के जाप से सभी परेशानियां होंगी दूर

Thu, 20 May 2021 07:28 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस दिन विधि विधान से मां बगलामुखी की पूजा की जाती है। मां बगलामुखी देवी दुर्गा का अवतार हैं।
विज्ञापन
बगलामुखी जयंती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बगलामुखी जयंती 20 मई को है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस दिन विधि विधान से मां बगलामुखी की पूजा की जाती है। मां बगलामुखी देवी दुर्गा का अवतार हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां बगलामुखी के मंत्रों का जप करने से मां का आशीर्वाद मिलता। मां बगलामुखी की कृपा से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आइए, आज जानते हैं मां बगलामुखी के मंत्र...
विज्ञापन


ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
इस मंत्र को मां का विशेष मंत्र माना जाता है। मां के इस मंत्र का जप करने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं।

ॐ ह्लीं ह्लीं ह्लीं बगले सर्व भयं हर:
इस मंत्र को मां बगलामुखी का भयनाशक मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र के जप से भय दूर हो जाता है। जिन व्यक्तियों को किसी भी चीज से डर लगता है, उन्हें नियमित मां बगलामुखी के इस भयनाशक मंत्र का जप करना चाहिए।

ॐ बगलामुखी देव्यै ह्लीं ह्रीं क्लीं शत्रु नाशं कुरु
इस मंत्र को मां बगलामुखी का शत्रु नाशक मंत्र कहा जाता है। जिन व्यक्तियों को अपने शत्रुओं से भय रहता है उन्हें इस मंत्र का जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस मंत्र का नियमित जप करते हैं, उनका शत्रु भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। इस मंत्र के नियमित जप से मां बगलामुखी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन


ॐ ह्लीं श्रीं ह्लीं पीतांबरे तंत्र बाधां नाशय नाशय
मां बगलामुखी का यह मंत्र काफी प्रभावशाली है। इस मंत्र को जादू- टोना नाशक मंत्र कहा जाता है। जिन व्यक्तियों पर भूत-प्रेत या कोई बुरा साया होता है, उन्हें इस मंत्र का नियमित जप करना चाहिए। इस मंत्र के जप करने से व्यक्ति स्वस्थ हो जाता है और उसके ऊपर से भूत-प्रेत का साया हट जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें