फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bada Mangal 2024: ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगलवार आज, हनुमानजी की कृपा पाने के चमत्कारी मंत्र

Tue, 28 May 2024 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह के मंगल का दिन बहुत महत्व रखता है, इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
Bada Mangal Upay 2024 - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेषरूप से मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है। लेकिन धार्मिक दृष्टि से ज्येष्ठ माह के मंगल का दिन बहुत महत्व रखता है, इन्हें बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है। इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों को हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है और इस दिन किए गए उपायों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से भक्तों के सारे काम बनने लगते हैं। हनुमान जी के मंत्रों का जाप असीमित ऊर्जा और शक्ति से भर देता है। नियमित रूप से मंत्रों का जाप करने से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के अशुभ प्रभावों को दूर करने में भी मदद मिलती है। शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी को भगवान शिव का अवतार कहा जाता है। इस वजह से विभिन्न प्रकार के हनुमान मंत्रों के जाप से भगवान शिव को प्रसन्न करने में भी मदद मिलती है। इस दिन भक्त हनुमान जी की कृपा पाने के लिए व्रत रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और मंत्रों का जाप करते हैं। जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

विज्ञापन


हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र और उनके फायदे
ॐ श्री हनुमते नमः।।

लाभ-यह सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्रों में से एक है। इसका जाप करने से श्री राम भक्त हनुमान की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

ॐ नमो भगवते महावीराय जय श्री राम।।
लाभ-यह मंत्र हनुमान को उनके पराक्रम और शक्ति के लिए समर्पित है। इसका जाप करने से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।

ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।।
लाभ-यह मंत्र हनुमानजी को भगवान शिव का अवतार मानकर उनकी पूजा करने के लिए है। इसका जाप करने से रोगों और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

लाभ-इस मंत्र का जाप करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं।

ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।।
लाभ-हनुमान जी के इस मंत्र का जाप असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाता है।

Budhwa Mangal 2024: ज्येष्ठ माह के मंगलवार को क्यों कहा जाता है बुढ़वा मंगल, जानिए महत्व और पूजाविधि
विज्ञापन


ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
लाभ-भगवान हनुमान के मंत्र का जाप करने से शत्रु पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही रोगों को दूर करने और संकटों से रक्षा के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जाता है।
विज्ञापन

 
मंगल भवन अमंगलहारी द्रवहु सो दशरथ अजिर विहारी।
लाभ-इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी तरह के शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं की पूर्ति होती है। इस मंत्र का जाप हर दिन करने से विशेष लाभ होता है।
 
Geeta Ke Updesh: जब जीवन में चारों तरफ दिखे सिर्फ परेशानी, तब गीता की ये 5 बातें बताएंगी राह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें