फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह प्रदोष व्रत, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे बड़े त्योहार, जानिए तारीखें और महत्व

Sat, 18 Apr 2020 07:51 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2020
विज्ञापन

अप्रैल माह के नए हफ्ते की शुरुआत प्रदोष व्रत से हो रही है। सोमवार, 20 अप्रैल को सोम प्रदोष है। इसके अलावा वैशाख माह की अमावस्या, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और रोहिणी व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं सप्ताह के सभी व्रत-त्योहार के बारे में विस्तार से, क्या है सभी का महत्व.....

विज्ञापन


20 अप्रैल, सोमवार- प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। इस बार सोमवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व काफी बढ़ गया है। प्रदोष का व्रत भगवान शिव की आराधना का पर्व होता है। 

21 अप्रैल, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
 सोम प्रदोष के बाद भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि मनाई जाती है।

23 अप्रैल, गुरुवार- वैशाख अमावस्या
हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व होता है। अमावस्या पर पवित्र नदियों के किनारे स्नान, दान और पितरों को तर्पण दिया जाता है। अमावस्या के दिन आसमान में चांद नहीं दिखता।
विज्ञापन


26 अप्रैल, रविवार- अक्षय तृतीया
अक्षय तृतीया को बहुत ही शुभ तिथि माना गया है। इस तिथि पर बिना मुहूर्त निकाले सभी तरह के मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया मनाई जाती है।
विज्ञापन

26 अप्रैल, रविवार- परशुराम जयंती
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था।

26 अप्रैल, रविवार- रोहिणी व्रत
रोहिणी व्रत जैन समुदाय के लिए विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें