चैत्र का शुभ महीना आरंभ हो चुका है। यह महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना जाता है। चैत्र महीने से नए विक्रम संवत् की शुरुआत होती है। चैत्र के महीने नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी जैसे बड़े तीज त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते है चैत्र माह में कब -कब कौन सा प्रमुख त्योहार मनाया जाएगा।
31 मार्च- गणेश चतुर्थी
02 अप्रैल - रंग पंचमी, गुड फ्राइडे
04 अप्रैल- शीतला अष्टमी
07 अप्रैल- पापमोचिनी एकादशी
11 अप्रैल- चैत्र अमावस्या
13 अप्रैल- नव संवत्सर 2078 प्रारंभ, वासंती नवरात्रि प्रारंभ, गुड़ी पड़वा
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना कर नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा और नया विक्रम संवत् 2078 शुरू होगा। इसके अलावा रमजान का पवित्र महीना भी 13 अप्रैल से है।
15 अप्रैल- गणगौर पूजा
गणगौर पूजा पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सुख समृद्धि और अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए की जाएगी।
21 अप्रैल- चैत्र शुक्ल नवमी, रामनवमी, नवरात्र पूर्ण
21 अप्रैल को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि भी पूर्ण हो जाएगा।
23 अप्रैल- कामदा एकादशी
हर माह दो एकादशी आती है। 23 अप्रैल को कामदा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है।
25 अप्रैल- महावीर जयंती
25 अप्रैल को महावीर जयंती मनाई जाएगी।
27 अप्रैल- चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
हर साल चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है। चैत्र पूर्णिमा तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।