फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल माह में पड़ेंगे राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े त्योहार, जानें सभी की तारीखें

Thu, 02 Apr 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 16
अप्रैल माह में हिन्दू धर्म के कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों में राम नवमी, नवरात्रि का समापन, हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे अन्य बड़े त्योहार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में पड़ने वाले त्योहार कौन-कौन से हैं और इनकी तिथियां क्या रहने वाली है। 
 
विज्ञापन

2 of 16
april month festival
मासिक दुर्गाष्टमी, 1 अप्रैल
  • 1 अप्रैल को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व है। मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने में आती है। दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और मां से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 16
ram navami 2020
राम नवमी पर्व, 2 अप्रैल
  • रामनवमी (Ram Navami 2020) हिन्दू धर्म का एक पावन पर्व है। यह त्योहार भगवान श्रीराम को समर्पित है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। 

 

4 of 16
navratri 2020
चैत्र नवरात्रि का समापन, 2 अप्रैल
  • नवरात्रि का समापन 2 अप्रैल को है। इस दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्रि की आराधना की जाती है। इसी दिन स्वामीनारायण जयंती भी है।

 
विज्ञापन

5 of 16
april month festival
कामदा एकादशी, 4 अप्रैल
  • 4 अप्रैल को कामदा एकादशी है। इस दिन पाप से मुक्ति के लिए उपवास रखा जाता है। दरअसल चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 16
महावीर जयंती, 6 अप्रैल
  • महावीर जयंती चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाती है। यह पर्व जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह जैन समुदाय का सबसे प्रमुख पर्व है।

 
विज्ञापन

7 of 16
april month festival
चैत्र पूर्णिमा, 8 अप्रैल
  • 8 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा का पर्व है। इस दिन उपवास रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह चैत्र माह की अंतिम तिथि होती है। चंद्रमा इस दिन अपने पूर्ण रूप में होता है।

 

8 of 16
hanuman janmoutsav
हनुमान जन्मोत्सव, 08 अप्रैल
  • 8 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व है। धार्मिक दृष्टि से यह बड़ा पर्व है। पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 

 

9 of 16
april month festival
बैसाखी, 13 अप्रैल
  • 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व है। बैसाखी एक ऐसा त्योहार है जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा के साथ उत्तरी भारत में मनाया जाता है। 

 

10 of 16
april month festival
 संक्रांति, 13
  • इस दिन सूर्य मेष राशि में होता है। इस दिन सभी राशियों में से अपना भ्रमण चक्र पूरा करता हुआ एक बार फिर से राशियों में घूमने की अपनी यात्रा शुरू करता है। इसलिए इसे सोलर नववर्ष भी कहते हैं।

 

11 of 16
april month festival
बरूथिनी एकादशी, 18 अप्रैल
  • बरुथिनी एकादशी 18 अप्रैल को है। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को बरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन व्रत रखा जाता है।

 

12 of 16
april month festival
वैशाख अमावस्या, 23 अप्रैल
  • 23 अप्रैल को वैशाख अमावस्या है। वैशाख अमावस्या के दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किये जाते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।
 
 

13 of 16
april month festival
परशुराम जयंती, 25 अप्रैल
  • वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन ही इनकी जयंती मनाई जाती है।
 
 

14 of 16
april month festival
अक्षय तृतीया, 26 अप्रैल
  • अक्षय तृतीया जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू समुदायों के लिए अत्यधिक शुभ और पवित्र दिन है। यह वैशाख माह में शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान पड़ता है। 
 
 

15 of 16
april month festival
शंकराचार्य जयंती, 28 अप्रैल
  • 28 अप्रैल को आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती मनायी जाएगी। इस दिन सूरदास जयंती, स्कंद षष्ठी और रामानुज जयंती भी मनाई जाएगी। 

 
विज्ञापन

16 of 16
april month festival
गंगा सप्तमी, 30 अप्रैल
  • 30 अप्रैल को गंगा का प्राकट्य दिवस गंगा सप्तमी वैशाख शुक्ल सप्तमी को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी के कमंडल से मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। इसी दिन भगीरथ के तप से प्रसन्न होकर गंगा शिव की जटाओं में समाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें