फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपरा एकादशी 2020: अपरा एकादशी करें ये काम, मिलेगा विष्णु भगवान का आशीर्वाद

Mon, 18 May 2020 08:11 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अपरा एकादशी 2020
18 मई, ,सोमवार को अपरा एकादशी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को प्रिय होती है। महीने में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। आज हम आपको एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय बताएंगे....


 
विज्ञापन

2 of 6
अपरा एकादशी 2020
भगवान विष्णु की पूजा
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा अवश्य करें। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का भी की जाती है। इस दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
अपरा एकादशी 2020 - फोटो : Social media
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय होती है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें।
 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
भगवान विष्णु को भोग लगाएं
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग लगाना न भूलें। इस दिन आप अपनी इच्छा के अनुसार विष्णु भगवान को भोग लगाएं। भगवान के लिए कुछ मीठा भी अवश्य बनाएं। इस दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता है इसलिए चावल का भोग न लगाएं। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक आहार का भोग लगाया जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अपरा एकादशी 2020
दान
  • एकादशी तिथि के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक पुराणों में इस बात का वर्णन है कि दान करने से कई गुना फल मिलता है। इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपरा एकादशी 2020
एकादशी व्रत
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के पश्चात बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें